Wednesday 22 April 2015

आने वाला है चांडाल योग, जानिए क्या होगा आप पर असर

जुलाई 2015 से सिंह राशि में गुरु प्रवेश करके 11 अगस्त 2016 तक सिंह राशि में ही रहेंगे तथा 9 जनवरी 2016 से 11 अगस्त 2016 तक राहु भी सिंह में प्रवेश करके 8 सितंबर 2017 तक सिंह में रहेंगे अतः 9 जनवरी 2016 से 11 अगस्त 2016 तक गुरु राहु की सिंह राशि में युति रहेगी। 


इस बीच जिन बच्चों का जन्म होगा उनकी कुंडली में चांडाल दोष का निर्माण होगा एवं जिस जातक की कुंडली में चांडाल दोष है उन्हें इस दोष के कारण कुंडली अनुसार कष्ट होगा। यह समय उच्चाधिकारियों, मंत्रियों के लिए समस्याएं उत्पन्न करने वाला रहेगा। कुछ उच्च पदासीन मंत्रियों के पद के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 
उत्तर-पूर्व के राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं अधिक होंगी। कुछ प्रदेशों में राजनीतिक पार्टियों के अंदर उथल-पुथल एवं पद-परिवर्तन के योग बनेंगे। 13 जुलाई 2015 से 25 अप्रैल 2016 तक धार्मिक उन्माद बढ़ेगा। इस बीच धार्मिक विवादों की आशंका अधिक है। यह समय कुछ प्रदेशों में शीर्ष नेतृत्व करने वाले नेताओं के पद के लिए चिंताकारक रहेगा।

No comments:

Post a Comment